Skip to main content

Posts

Showing posts with the label episode 4

किशोर दा के संगीत का आखिरी दशक और १० सदाबहार प्रेम गीतों का गुलदस्ता

साथियो, किशोर कुमार के जीवन के आख़िरी दशक (१९८०-१९८७)की कुछ झलकियों के साथ इस बार का किशोर नामा प्रस्तुत है | उस दशक में किशोर कुमार गायकों में एक अनुभवी और सबसे मशहूर नाम था| लगभग हर गीतकार और संगीतकार के साथ उन्होंने काम किया| उनकी इस विभिन्नता (diversity)के कुछ नमूने - १९८० - गीत - ओम शान्ति ओम - फ़िल्म - क़र्ज़, संगीत - लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, गीतकार - आनंद बख्शी १९८२ - गीत - पग घुँघरू बाँध - फ़िल्म - नमक हलाल, संगीत - बप्पी लाहिरी, गीतकार - अनजान १९८३ - गीत - हमें और जीने की अगर तुम न होते, संगीत - राहुल देव बर्मन, गीतकार - गुलशन बावरा १९८५ - गीत - सागर किनारे सागर, संगीत - राहुल देव बर्मन, गीतकार - जावेद अख्तर अभिनेता के रूप में जिन मुख्य फिल्मों में काम किया वे कुछ ऐसे हैं - चलती का नाम ज़िंदगी(१९८१) दूर वादियों में कहीं (१९८२) अपमान (१९८२) सुन सजना (१९८२) कौन जीता कौन हारा (१९८७) संगीतकार के रूप में इन फिल्मों में छाप छोड़ी - चलती का नाम ज़िंदगी (१९८१) ममता की छाँव में (१९९०) हरफनमौला की आख़िरी कोशिश- १९९० में आयी फ़िल्म -"ममता की छाँव में" दादा की आख़िरी कोशिश