Skip to main content

Posts

Showing posts with the label basant flowers

'सिने पहेली' में आज स्वागत बसन्त का

16 फ़रवरी, 2013 सिने-पहेली - 59  में आज   सुलझाइये कुछ फूलों भरी पहेलियाँ 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी पाठकों और श्रोताओं को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, कल बसन्त पंचमी का पावन पर्व था। इस दिन से वसन्त ॠतु की शुरुआत मानी जाती है। बंगाल में इस दिन देवी सरस्वती की पूजा होती है। शीत काल समाप्त हुआ चाहता है और मौसम सुहाना होने लगता है। मन्द-मन्द बयार, चारों ओर फूलों की छटा, पंछियों का कलरव; कुल मिला कर एक सुन्दर वातावरण का अहसास होता है। आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में शायद प्रकृति की इन शोभाओं का अनुभव बहुत कम लोग कर पाते हों, पर सच पूछिये तो इन प्राकृतिक सुन्दरताओं से ही हमारा जीवन सुन्दर बनता है, कृत्रिम वस्तुओं से नहीं। आइये आज की 'सिने पहेली' को महकाया जाये दस अलग-अलग फूलों की ख़ुशबूओं से, उनकी सुनदरता से।  आज की पहेली :  पहचानो फूल, बिना किए भूल  नीचे दी हुई तसवीर में आपको दस फूल दिखाये गये हैं। आपको इन फूलों के नाम बताने हैं और हर फूल के लिए एक ऐसा हिन्दी फ़िल्मी गीत सुझाना है जिसमें उस फूल का शाब्दिक उल्लेख आया हो। दस फू