Skip to main content

दीपावली की शुभकामनाओं के साथ प्रस्तुत है आज की 'सिने पहेली'

सिने पहेली – 86






'सिने पहेली' के सभी प्रतियोगियों और पाठकों को सुजॉय चटर्जी का सप्रेम नमस्कार, तथा ज्योति पर्व दीपावली पर 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' की तरफ़ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। यह पवित्र प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सफलता, सम्पन्नता और शान्ति के लौ को प्रज्वलित करे, और आपके जीवन के हर अंधकार को मिटाये, ऐसी हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। साथ ही यह कामना करते हैं कि समाज को कुप्रथाओं और उग्रवाद के अंधकार से मुक्ति मिले, तथा ज्ञान से, परिश्रम से, और सच्चाई की राह पर चल कर हम सब इस धरती को स्वर्ग बनायें। 

दोस्तों, हमें पता है कि दीपावली की तैयारियों में आप सब जुटे होंगे, इसलिए आज तो आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं होगा पहेली को सुलझाने का, और न ही कल होगा क्योंकि कल ही तो दीवाली है। और न ही हम आप पर कोई दबाव डालेंगे; पर सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक का समय भी काफ़ी है आज की पहेली को सुलझाने के लिए। तो तैयार हो जाइए आज की 'सिने पहेली' के लिए जो केन्द्रित है दीपावली पर केन्द्रित गीतों पर।



आज की पहेली : मनाइये दीवाली, सुलझाइये पहेली


आज की पहेली में आपको पहचानने हैं कुछ गीत जो दीपावली से संबंधित है। हर गीत के लिए कुछ सूत्र दिये गए हैं। कुल पाँच गीत हैं, हर सही जवाब के 2 अंक मिलेंगे, अर्थात् आज के कुल अंक हैं 10।

1. सन् 1951 की एक फ़िल्म का यह दीपावली गीत है आशा भोसले और साथियों का गाया हुआ। इस फ़िल्म में एक गीत ऐसा भी है जिसे लता मंगेशकर ने एक ऐसे शख्स के साथ मिल कर गाया है जो आगे चल कर एक संगीतकार जोड़ी के रूप में मशहूर हुए।

2. हास्य अभिनेता जॉनी वाकर पर फ़िल्माया हुआ यह दीपावली गीत है, जो एक तरह से उपहास है हमारे समाज का। गीत में कुछ लोगों की जमाखोरी, ग़रीबों का शोषण, काले पैसे इत्यादि की तरफ़ इशारा करते हुए यह कहा गया है कि ग़रीब लोग दीपावली कैसे मनायें!

3. एक नहीं बल्कि दो दो दीपावली गीत है इस फ़िल्म में। एक लता मंगेशकर का गाया happy song, और एक मुकेश का गाया sad song. यह फ़िल्म किसी तेलुगू फ़िल्म का रीमेक है और दोनों संसकरण के निर्देशक हैं सी. वी. श्रीधर। आपको पहचानना है मुकेश के गाये गीत को।

4. युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ़िल्म के इस दीपावली गीत में निराशा के स्वर हैं। गीत की गायिका हैं लता मंगेशकर। गीत में "ख़ून", "अंधेरा" और "अमावस" जैसे शब्दों का उल्लेख है।

5. इस दीपावली गीत में चार प्रमुख अभिनेता और चार अभिनेत्रियाँ हैं। इनमें एक अभिनेता और एक अभिनेत्री गुलज़ार की एक बेहद चर्चित फ़िल्म में नज़र आये हैं। दूसरी अभिनेता-अभिनेत्री जोड़ी की एक अन्य फ़िल्म में लता मंगेशकर-शब्बीर कुमार का गाया एक युगल गीत है अनु मलिक का स्वरबद्ध किया हुआ। तीसरे अभिनेता दूसरे अभिनेता के परिवार के ही सदस्य हैं। तीसरी अभिनेत्री ने रीतेश देशमुख अभिनीत एक हास्य फ़िल्म में अभिनय किया था। चौथे अभिनेता एक हास्य अभिनेता हैं जिन्होंने बेशुमार फ़िल्मों में हमें ख़ूब हँसाया है; तथा चौथी अभिनेत्री ने एकता कपूर की एक बेहद मशहूर टीवी धारावाहिक में दर्शकों को गुदगुदाया है।


उपर पूछे गए सवालों के जवाब एक ही ई-मेल में टाइप करके cine.paheli@yahoo.com के पते पर भेजें। 'टिप्पणी' में जवाब कतई न लिखें, वो मान्य नहीं होंगे। ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में "Cine Paheli # 86" अवश्य लिखें, और अंत में अपना नाम व स्थान लिखें। आपका ईमेल हमें बृहस्पतिवार 7 नवंबर शाम 5 बजे तक अवश्य मिल जाने चाहिए। इसके बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों को शामिल नहीं किया जाएगा।




पिछली पहेली का हल

उत्‍तर 1.  (i) कृष्ण चन्द्र डे
         (ii) अमीन सयानी

उत्‍तर 2.   (i)   मेरी भैंस को डण्‍डा क्‍यूं मारा........
             (ii)  ऐ भाई जरा देख के चलो.......
             (iii) तुम बिन जीवन कैसा जीवन......
             (iv) तूं प्‍यार का सागर है.....
             (v)  ऐ मेरे प्‍यारे वतन......
             (vi) तेरी गलियों में हम आए.....
             (vii) कमाल है, कमाल है ......



पिछली पहेली के विजेता

'सिने पहेली - 85' में इस बार कुल 5 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, और सबसे पहले 100% सही जवाब भेज कर 'सरताज प्रतियोगी' बने हैं बेंगलुरू के श्री पंकज मुकेश। बहुत बहुत बधाई पंकज जी, आपको।

और अब इस सेगमेण्ट के सम्मिलित स्कोर-कार्ड पर एक नज़र...



कौन बनेगा 'सिने पहेली' महाविजेता?


1. सिने पहेली प्रतियोगिता में होंगे कुल 100 एपिसोड्स। इन 100 एपिसोड्स को 10 सेगमेण्ट्स में बाँटा गया है। अर्थात्, हर सेगमेण्ट में होंगे 10 एपिसोड्स। 

2. प्रत्येक सेगमेण्ट में प्रत्येक खिलाड़ी के 10 एपिसोड्स के अंक जोड़े जायेंगे, और सर्वाधिक अंक पाने वाले तीन खिलाड़ियों को सेगमेण्ट विजेता के रूप में चुन लिया जाएगा। 

3. इन तीन विजेताओं के नाम दर्ज हो जायेंगे 'महाविजेता स्कोरकार्ड' में। सेगमेण्ट में प्रथम स्थान पाने वाले को 'महाविजेता स्कोरकार्ड' में 3 अंक, द्वितीय स्थान पाने वाले को 2 अंक, और तृतीय स्थान पाने वाले को 1 अंक दिया जायेगा। आठवें सेगमेण्ट की समाप्ति तक 'महाविजेता स्कोरकार्ड' यह रहा-



4. 10 सेगमेण्ट पूरे होने पर 'महाविजेता स्कोरकार्ड' में दर्ज खिलाड़ियों में सर्वोच्च पाँच खिलाड़ियों में होगा एक ही एपिसोड का एक महा-मुकाबला, यानी 'सिने पहेली' का फ़ाइनल मैच। इसमें पूछे जायेंगे कुछ बेहद मुश्किल सवाल, और इसी फ़ाइनल मैच के आधार पर घोषित होगा 'सिने पहेली महाविजेता' का नाम। महाविजेता को पुरस्कार स्वरूप नकद 5000 रुपये दिए जायेंगे, तथा द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को दिए जायेंगे सांत्वना पुरस्कार।

तो आज बस इतना ही, अगले सप्ताह फिर मुलाक़ात होगी 'सिने पहेली' में। लेकिन 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के अन्य स्तंभ आपके लिए पेश होते रहेंगे हर रोज़। तो बने रहिये हमारे साथ और सुलझाते रहिये अपनी ज़िंदगी की पहेलियों के साथ-साथ 'सिने पहेली' भी, अनुमति चाहूँगा, नमस्कार!

प्रस्तुति : सुजॉय चटर्जी

Comments

रेडिओ प्लेबैक इंडिया की पूरी टीम को, सुधीजन पाठकों-श्रोताओं और पहेली के साथी प्रतियोगियों को प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभ कामनाएं
Vijay Vyas said…
प्रकाश जी, आपको भी प्रकोशोत्‍सव की हार्दिक शुभकामनाऍं।
सभी मित्रजनों को दीपोत्‍सव की हार्दिक बधाई।
ढेर सारी शुभकामनाऍं।
आप, आपके परिजन, मित्रजन स्‍वस्‍थ, प्रसन्‍न एवं सदैव आनन्दित रहें।
Happy Dipawali to All.
सुख,शान्ति एवं समृध्दि की मंगलकामनाओं के साथ
आप एवं आप के
परिवारजनोँ को
दीवाली की
हार्दिक शुभकामनाएं

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की